फार्मेसी जगत में बड़ा ऐलान
शिकारपुर इकाई का हुआ गठन, चंद्रकांत मिश्रा बने अध्यक्ष
महराजगंज। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन महराजगंज ने संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिकारपुर इकाई का आधिकारिक गठन कर दिया है। संगठन ने चंद्रकांत मिश्रा को शिकारपुर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इकाई के गठन की प्रक्रिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्टों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी सक्रिय फार्मासिस्टों को एक मंच पर लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकजुटता के जरिए ही फार्मासिस्ट समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष — चंद्रकांत मिश्रा
उपाध्यक्ष — अनिल कुमार गुप्ता
महासचिव — सुनील कुमार कश्यप
सचिव — राकेश चौधरी
कोषाध्यक्ष — अजय यादव
संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाया
विज्ञप्ति में बताया गया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पटेल की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के पदाधिकारियों गौरव यादव, रवि भगवती और आदर्श तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और फार्मासिस्टों के हित में लगातार काम करने का विश्वास जताया।
अब देखना होगा कि शिकारपुर की नई इकाई फार्मासिस्टों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को किस तरह मजबूती से उठाती है।
PM News 18 Hindi News Website
