Thursday , 15 October 2026

MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ में देहरादून से चलेंगी वॉल्वो बस

MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ में देहरादून से चलेंगी वॉल्वो बस

MahaKumbh:प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए यात्रियों को सुविधा हेतु सरकार ने सराहनीय पहल किया है

उत्तराखंड रोडवेज से जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वॉल्वो समेत दो बस सेवाएं शुरू करेगा।

MahaKumbh: बस सेवाएं दस जनवरी से शुरू होंगी। दोनों सेवाएं देहरादून आईएसबीटी से चलेंगी।

20 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगी लग्जरी बस 

देहरादून ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने उक्त जानकारी दिए

साधारण बस सेवा सुबह दस बजे देहरादून से चलेगी, जो 20 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगी।

जबकि वॉल्वो एसी बस सेवा शाम पांच बजे देहरादून से रवाना होगी और 17 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि दोनों सेवाएं प्रयागराज MahaKumbh तक रोजाना चलेंगी।

देहरादून से महाकुंभ तक बस सेवा शुरू 

कहा जाता है कि इस बस सेवा शुरू होने से MahaKumbh के यात्रियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

खबर की माने तो अभी तक देहरादून से प्रयागराज के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है।

रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि जल्द ही किराया जारी कर दिया जाएगा।

यह सेवा पहली बार शुरू होने जा रही है बस सेवा होने से हमेशा के लिए यात्रियों को सुविधा हो जायेगी

बताया जाता है कि इसके पुर्व बस के अभाव में लोगों को आने जाने के लिए काफी दिक्कत होती थी।

 

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …