रायबरेली में 23 पर बड़ी कार्रवाई, दो जिला बदर, 20 को थाने में हाजिरी के आदेश
रायबरेली। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सिद्धार्थ के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के 23 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार, थाना भदोखर निवासी अतुल यादव उर्फ दारा तथा थाना बछरावां निवासी राहुल उर्फ आदर्श सिंह को उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए रायबरेली जनपद की सीमा से जिला बदर किया गया है।
इसके अलावा थाना बछरावां, खीरों, गदागंज, हरचंदपुर, डीह, सलोन, महाराजगंज, नसीराबाद, भदोखर, लालगंज, गुरुबक्शगंज और मिल एरिया थाना क्षेत्रों के 20 अन्य व्यक्तियों को छह माह तक संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों को प्रत्येक माह निर्धारित तिथियों (12 से 25) अथवा आदेश में निर्धारित प्रत्येक शनिवार को संबंधित थाने में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
