खेत के कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार का इंजन चोरी, जगतपुर में चोरों का आतंक
जगतपुर। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सिंहापुर मजरे सिंहापुर भदौली निवासी उदयराज पुत्र सहदेव ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर खेत में बने कमरे से पंपिंग सेट इंजन चोरी होने की शिकायत की है।
Also Read This: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार
पीड़ित के मुताबिक खेत में बने कमरे के अंदर पांच हॉर्स पावर का पंपिंग सेट इंजन रखा था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आरोप है कि 23 अगस्त की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर इंजन उठा ले गए।
Also Read This: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
सुबह खेत पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और इंजन गायब था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक जगतपुर वागीश मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए इंजन की बरामदगी और अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
Also Read This: नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदी महिला, मौत
प्रभारी निरीक्षक वागीश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
