महराजगंज को मिले नया जिलाधिकारी! शिवशरणप्पा जी.एन. संभालेंगे जिले की कमान, गौरव सिंह सोगरवाल का सिद्धार्थनगर तबादला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के बीच महराजगंज जिले को नया जिलाधिकारी मिल गए है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के तहत शिवशरणप्पा जी.एन. को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का तबादला सिद्धार्थनगर जनपद कर दिया गया है।
Also Read This: रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात
गौरव सिंह सोगरवाल के स्थान पर अब शिवशरणप्पा जी.एन. जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे। इस बदलाव के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों और नई कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नए जिलाधिकारी के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराने जैसी अहम चुनौतियां रहेंगी।
Also Read This: थाना पट्टी में नवनिर्मित मेस का हुआ विधिवत उद्घाटन
अब जिलेवासियों की निगाहें नए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. पर टिकी हैं। देखना होगा कि उनके नेतृत्व में महराजगंज के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को किस तरह नई दिशा मिलती है।
Also Read This: आकाशीय बिजली का कहर! पलभर में भरभराकर ढह गया आशियाना
पुलिस मुखबिर न्यूज | महराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
