Exposure: पुलिस मुठभेड़ में 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
चार शातिर अपराधियों से चोरी का माल, नकदी, आभूषण और हथियार बरामद हुए।
गिरोह संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देने में माहिर था।
सर्विलांस और कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा और संगीन आपराधिक इतिहास सामने आया
Exposure: यूपी के महराजगंज में पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अपराधियों को माल सहित धर दबोचा
हाई-टेक तकनीकी का इस्तेमाल करके संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया
Exposure: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में गठित टीमों ने
4-5 दिसंबर 2024 की रात परतावल कस्बे के “हाजी ज्वैलर्स” में हुई बड़ी चोरी का अनावरण
करते हुए,
मुखबिर की सूचना पर चौपरिया नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों से चोरी का कीमती सामान बरामद किया
घटना का विवरण
परतावल कस्बे के “हाजी ज्वैलर्स” में नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।
इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर घटना का सफल अनावरण किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
28 दिसंबर 2024 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौपरिया नहर पुल के पास मुठभेड़ हुई
इस दौरान चार वांछित अपराधियों—बबलू, डोरी, कल्ला, और टिल्लू मारवाड़ी को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से चोरी के पायल, अंगूठियां, माला, आदि), नकद धनराशि और हथियार बरामद किया गया
गिरोह की कार्यशैली
यह संगठित गिरोह वारदात से पहले विस्तृत रेकी करता है।
अपराधियों के परिवार के सदस्य सामान्य नागरिकों की तरह रेलवे स्टेशनों पर रहते हैं।
पता चला कि फ्लाईओवर के पास अस्थायी डेरा डालकर संदिग्ध गतिविधियों को छिपाते हैं।
चोरी के बाद, आभूषण दूर के सोनार को बेच दिए जाते हैं।
गिरोह मुख्य रूप से किराए के वाहन, ट्रेन और बस का उपयोग करता है।
अभियान में कैमरे व सर्विलांस की मदद से अपराधियों की पहचान कर मुठभेड़ के बाद गिरोह को दबोचा।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से ही गंभीर वारदातों से भरा हुआ है।
जिसमें चोरी, लूट, और आर्म्स एक्ट के कई मामले शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- बबलू मारवाडी पुत्र स्व० रोशन निवासी ईशापुर थाना निगोही शाहजहांपुर उम्र करीब 55 वर्ष
2- डोरी मारवाड़ी पुत्र स्व० पुत्तु निवासी ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर उम्र करीब 48 वर्ष
3- कल्ला मारवाड़ी पुत्र स्व० पूरन निवासी ईशापुर थाना निगोही शाहजहांपुर उम्र करीब 48 वर्ष
4- टिल्लू मारवाड़ी पुत्र स्व० लालगिरि निवासी ईशापुर थाना निगोही शाहजहांपुर उम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण -1-
अभियुक्त बबलू मारवाङी उपरोक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस,
3 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, प्लास्टिक के पीले रंग के झोले में आठ जोड़ी पायल
सफेद धातू व एक अंगूठी सफेद धातू बिना नग की व दो सिक्के सफेद धातु के बरामद हुआ
जिसका कुल वजन लगभग 445 ग्राम, एक मांग टीका पीली धातू लगभग 8 ग्राम व माल बिक्री धन 1350 रुपया मिला।
2 – अभियुक्त डोरी मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में दस जोड़ी पायल
सफेद धातू, एक माला सफेद धातू, एक जोड़ी कंगन बच्च्च्चो का सफेद धातू इस्तेमाली
एक अंगूठी कछुए की आकृति की सफेद धातू के बरामद हुआ
जिसका कुल वजन लगभग 530 ग्राम बरामद व माल बिक्री धन 1220 रुपया मिला
3- कल्ला मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में नौ जोड़ी पायल सफेद धातू
तीन अंगूठी स्टोनदार सफेद धातु व दो सिक्के सफेद धातू जिसका कुल वजन करीब 525 ग्राम बरामद
4- टिल्लू मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में नौ जोड़ी पायल सफेद धातू,
चार नगदार अंगूठी सफेद धातु व दो सिक्के कुल वजन करीब 357 ग्राम व माल बिक्री धन 1100 रुपया मिला
गिरफ्तारी का स्थान,
ग्राम चौपरिया नहर पुलिया के पास 12 किमी पूर्वोत्तर दिनांक 28.12.2024 समय 02:45 बजे
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह थाना श्यामदेउरवा ,प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह थाना पनियरा
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना नौतनवा, थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा थाना भिटौली
स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी परतावल उ.नि मनीष कुमार सिंह थाना श्यामदेउरवा
उ0नि0 अजय कुमार थाना श्यामदेउरवा उ0नि0 सुनील कुमार सिहं थाना श्यामदेउरवा
उ०नि० विजय कुमार थाना पनियरा, का0 मनीष सिंह थाना श्यामदेउरवा
-का0 राकेश यादव थाना श्यामदेउरवा ,विकास यादव थाना श्यामदेउरवा ,हे0 का० राजेन्द्र यादव थाना पनियरा,
प्रदीप सिंह थाना पनियरा,हे0 का० रणजीत कुमार सिंह, थाना पनियरा
पंकज सिंह थाना पनियरा,शिवांशु सिंह थाना नौतनवा ,अजय कुमार बिन्द ,हिमांशु सिह नौतनवा
अमित कुमार सिंह स्वाट टीम,कुतुबुद्दीन मो0 स्वाट टीम, शैलैन्द्र त्रिपाठी स्वाट टीम,
रामआशीष यादव स्वाट टीम,धीरेन्द्र कुमार मिश्र, स्वाट टीम कैलाश द्विवेदी स्वाट टीम
राजीव कुमार यादव स्वाट टीम जनपद महराजगंज ।
PM News 18 Hindi News Website
