Tuesday , 14 July 2026

Hadshha:गुजरात के मेहसाणा जिले में  घर की दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत

 

Hadshha:गुजरात के मेहसाणा जिले में  घर की दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत

गुजरात के मेहसाणा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक कंपनी की दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है जबकि एक घायल है।

जानकारी के मुताबिक यहां एक कंपनी के लिए अंडरग्राउंड टैंक लगाने का काम चल रहा था।

इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और मौके पर काम कर रहे मजदूर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर किया।

इसके मौके पर एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौजूद थी।

पीटीआई के मुताबिक कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलादसिंह वाघेला ने कहा कि जसलपुर गांव में

एक कंपनी के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी हादसा हो गया और वे जिंदा दफन हो गए।

उधर मेहसाणा की डीडओ डॉ. हसरत जैस्मिन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा

यहां एक प्राइवेट कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था। हादसा दोपबर 1.45 के करीब हुआ।

यहां 9-10 लोग दबे हुए थे जिनमें से पहले 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक 19 साल का लड़का भी यहां फंसा हुआ था जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है।

उसने बताया कि 8-9 लोग यहां काम कर रहे थे। 2-3 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर

उन्होंने कहा, गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है।

इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है,उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं।

ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

इसी के साथ हादसे में मारे गए लोगों के परिवारवालों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है।

घर की दीवार गिरने से मां-बेटे की मौ

बता दें, कुछ महीनों पहले गुजरात के साबरकांठा जिले में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला और उसके नाबालिग बेटे की दबकर मौत हो गई थी।

घटना हिम्मतनगर तालुका के राजपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शिल्पा परमान (35) और उनके बेटे कृष (नौ) के रूप में हुई।

गंभोई थाने के निरीक्षक वीआर चौहान ने बताया कि बारिश के कारण कमजोर हुई

कच्चे मकान के भीतर की एक दीवार गिर गयी। महिला का पति भी घायल हुआ था,

जो बगल के कमरे में सो रहा था। अधिकारी ने बताया, “हमने आकस्मिक मृत्यु का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …