Friday , 16 October 2026

Filmmaker फिल्ममेकर सुनील दत्त से पहली बार मिली प्रियंका चोपड़ा तो क्या हुआ 

Filmmaker फिल्ममेकर सुनील दत्त से पहली बार मिली प्रियंका चोपड़ा तो क्या हुआ 

Filmmaker प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के शुरुआत में फिल्म अंदाज के लिए फिल्ममेकर सुनील दर्शन से मिली थीं।

सुनील ने अब बताया कि कैसे जब वह प्रियंका से पहली बार मिले थे तो वह हैरान हो गए थे।

उनके हिसाब से प्रियंका ब्यूटी स्टैंडर्ड पर फिट नहीं बैठती हैं।

आवाज ने उन्हें दीवाना बना दिया था

हालांकि उनका कॉन्फिडेंस और उनकी आवाज ने उन्हें दीवाना बना दिया था

और इसी वजह से उन्होंने अंदाज फिल्म में एक्ट्रेस को सपोर्ट किया।

सुनील ने यूट्यूब चैनल में कहा, ‘अंदाज के लिए मुझे कुछ फ्रेश चाहिए था।

मैंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता को कास्ट करने का फैसला पहले ही कर लिया था।

शादी में दिक्कत आने लगी

उन्हें फाइनल करने के बाद मैं अब किसी को कास्ट करना चाहता था जो लारा के किरदार से

छोटा रोल के लिए। कई लड़कियों ने ऑडिशन दिए और एक दिन सेकेट्री प्रियंका को मेरे पास लेकर आई।

मैंने जब उन्हें देखा मैं हैरान था। वह ज्यादा सुंदर नहीं थीं। हमने 15 मिनट तक बात की।

उनकी आवाज जबरदस्त थी और उनकी आंखें खतरनाक थी।

मैंने फिर उन 15 मिनट में उन्हें कास्ट कर दिया था और कहा था कि एक वक्त ऐसा आएगा जब रेखा की तरह वह भी टॉप एक्ट्रेस रहेंगी।’

बता दें कि अंदाज, प्रियंका की दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म सुपरहिट थी

और इसके बाद से अक्षय और प्रियंका की ऑस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आई।

दोनों फिर सुनील की फिल्म बरसात में साथ में काम करने वाले थे

    प्रियंका के अफेयर की खबरें

लेकिन फिर अक्षय ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया जब उनकी और प्रियंका के अफेयर की खबरें

वायरल होने लगी थी और इससे उनके और ट्विंकल की शादी में दिक्कत आने लगी थी।

सुनील ने इस पर कहा, ‘कुछ ब्लंडर ऐसे हो चुके थे। प्रियंका और अक्षय की अफवाहें आने लगी थी

और ट्विंकल ने घर छोड़ दिया था। एक एक्टर होने के नाते आपको रिस्पॉन्सिबल होना पड़ता है।

पत्नी एक्ट्रेस हैं तो वह इंडस्ट्री के बारे मे जानती हैं। बड़े स्टार साथ काम किया है। वह सब जानती हैं।’

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …