Saturday , 29 August 2026

सराय भीमसेन गोवंश आश्रय स्थल बना लापरवाही का अड्डा

सराय भीमसेन गोवंश आश्रय स्थल बना लापरवाही का अड्डा

ताला बंद मिला बाहर मिले 7–8 मृत गोवंश।

 

मान्धाता, प्रतापगढ़। विकासखंड मान्धाता के सराय भीमसेन स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में कथित अव्यवस्थाओं और लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच गोवंशों को पर्याप्त चारा, पानी और छाया तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मौके पर पहुंची न्यूज़ टीम को आश्रय स्थल के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आश्रय स्थल के अंदर कई गोवंश तेज धूप में परेशान दिखाई दिए। कुछ गोवंशों की हालत बेहद खराब बताई गई। ग्रामीण चरवाहों ने आरोप लगाया कि केयरटेकर सुबह करीब 9 बजे ही वहां से चला गया था, जिसके बाद गोवंशों की देखरेख के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था।

 

आश्रय स्थल से करीब 50 मीटर दूर जंगली बबूल की झाड़ियों में 7 से 8 मृत गोवंश भी दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक इंतजार के बावजूद कोई पशु चिकित्साधिकारी अथवा जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

केयरटेकर द्वारा 500 रुपये सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप

ग्रामीणों ने आश्रय स्थल की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिसर में चारा-पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है और साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है।

परिसर के आसपास कीचड़ और गंदगी पसरी होने की बात भी ग्रामीणों ने कही। इसके अलावा किसानों से गोवंश आश्रय स्थल में जमा कराने के नाम पर केयरटेकर द्वारा 500 रुपये सुविधा शुल्क लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

 

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए 24 घंटे पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी, छाया, साफ-सफाई और नियमित पशु चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …