Friday , 28 August 2026

खेत के कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार का इंजन चोरी

खेत के कमरे का ताला तोड़कर 30 हजार का इंजन चोरी, जगतपुर में चोरों का आतंक

 

जगतपुर। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सिंहापुर मजरे सिंहापुर भदौली निवासी उदयराज पुत्र सहदेव ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर खेत में बने कमरे से पंपिंग सेट इंजन चोरी होने की शिकायत की है।

 

पीड़ित के मुताबिक खेत में बने कमरे के अंदर पांच हॉर्स पावर का पंपिंग सेट इंजन रखा था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आरोप है कि 23 अगस्त की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर इंजन उठा ले गए।

 

सुबह खेत पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और इंजन गायब था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक जगतपुर वागीश मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए इंजन की बरामदगी और अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

प्रभारी निरीक्षक वागीश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …