Purchase daddy यूपी के पूर्वी यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर
Purchase daddy उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी के बाद अब पूर्वी यूपी में भी धान की खरीद शुरू होने जा रही है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवम्बर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
लखनऊ संभाग के जिलों में खरीद के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है।
लखनऊ,रायबरेली और उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ एक नवम्बर से ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में एक अक्टूबर से धान खरीद चल रही है।
सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति कुंतल तय किया है
जबकि धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल निर्धारित किया गया है।
किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी।
चार हजार क्रय केन्द्र तय
यूपी के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व
क्रय एजेंसियों के चार हजार क्रय केन्द्र तय किए गए हैं। समय पर विशेष ध्यान देंगे
ये केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
48 घंटे में किसानों को होगा भुगतान
योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान करने का निर्देश अफसरों को दिया है।
खाद्य-रसद विभाग धान खरीद के लिए एक सितंबर से पंजीकरण कर रहा था।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है।
इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।
औसत उत्पादन लगभग 43.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।
इन जिलों में खरीद शुरू होगी
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट,कानपुर,अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी,
मिर्जापुर व प्रयागराज संभाग में एक नवम्बर से होगी। लखनऊ सम्भाग के लखनऊ,रायबरेली
उन्नाव में भी शुक्रवार से खरीद शुरू होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद
31 जनवरी 2025 तक चलेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।
PM News 18 Hindi News Website
