Tuesday , 14 July 2026

Gang-rape :चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Gang-rape :चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Gang-rape : भाई के साथ कोठीभार थाने पहुंची पीडि़ता, मुकदमा दर्ज करने के

बजाय पुलिस इलाज कराने की सलाह देकर वापस कर दिया

तीनों युवकों ने नाबालिग युवती को मारा पीटा, जिदंगी और मौत से जूझ रही युवती

पीडि़ता के भाई ने एसपी को पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार

Gang-rape : महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा में एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप

किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया

पीडि़त युवती के भाई ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की मांग किया है।

एसपी से मिले पीड़ित 

एसपी को दिये तहरीर में भाई ने लिखा है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा का निवासी हूं।

मेरी नाबालिग बहन के साथ तीन युवकों ने Gang-rape :की घटना को अंजाम दिया है।

युवक ने कहा है कि २३ नवम्बर की देर शाम सात बजे उसकी बहन घर पर थी।

इसी बीच गांव के तीन युवक छत के रास्ते घर में घुस गये और उसकी बहन का हाथ पैर बांधकर

उसके साथ Gang-rape  की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी युवक चेहरे पर गमछा बांध कर हत्या का प्रयास करते हुये मारपीट रहे थे।

बहन की आवाज सुनकर छोटी बहन नीचे से भागते हुये कमरे में पहुंची तो तीनों युवक फरार हो गये।

उसी दिन मैं लखनऊ से दवा कराकर घर आया तो घटना की जानकारी बहन ने दी।

मुकदमा दर्ज करने के बजाय इलाज

मां गांव में ही एक शादी समारोह में गई हुई थी। किसी तरह बहन को लेकर कोठीभार थाने गया

तो वहां मुकदमा दर्ज करने के बजाय इलाज कराने की सलाह देकर वापस कर दिया गया।

पीडि़त युवती के भाई ने कहा है कि थाने से वापस किये जाने के बाद बहन को सीएचसी सिसवा पहुंचा।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मेरी बहन जिदंगी और मौत से जूझ रही है। चिकित्सों ने मेडिकल के लिये कहा

पल्ला झाड़ लिया पुलिस 

उन्होंने पुलिस की मौजूदगी नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकडक़र थाने ले गयी लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया।

युवक ने कहा कि कोठीभार पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

लेकिन सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा में धारा नहीं लगाई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Movie: सिनेमाघरों में रिलीज हो गई सिंघम अगेन,बुकिंग के लिए ….

Movie: सिनेमाघरों में रिलीज हो गई सिंघम अगेन,बुकिंग के लिए …. दे दे प्यार दे …