Sunday , 30 August 2026

बारिश में भी नहीं डिगा कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी के समर्थन में रायबरेली में धरना

बारिश में भी नहीं डिगा कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी के समर्थन में रायबरेली में धरना

 

जंतर-मंतर मामले में एफआईआर की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन; कांग्रेस ने कहा—संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

 

रायबरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के साथ कथित बर्बरता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रायबरेली में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। 21 अगस्त को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों और युवाओं के साथ हुए कथित अत्याचार के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

उनका कहना था कि न्याय की मांग करने वालों की आवाज दबाने के बजाय उनकी शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली में सत्याग्रह किया।

 

भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ता लगातार धरने पर डटे रहे और एफआईआर दर्ज होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग उठाई।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि “सत्याग्रह ही हमारा हथियार है” और लोकतंत्र में दमन तथा तानाशाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नेताओं ने राहुल गांधी को देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बताते हुए कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण धरना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और इसी रास्ते पर कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दबंग महिला ने विद्यालय की कक्षा में घुसकर शिक्षिका को पीटा

दबंग महिला ने विद्यालय की कक्षा में घुसकर शिक्षिका को पीटा बच्चों के सामने हुई …