Tuesday , 13 October 2026

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

 

प्रतापगढ़। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

एसपी ने थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार हुई कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद व विश्वास कायम करने के साथ शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

 

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

रायबरेली को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात राहुल गांधी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास   रायबरेली। …