PranPratishtha : भक्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
PM संवाददाता
PranPratishtha:भिटौली थाने में नवनिर्मित मंदिर में राधा-कृष्ण,गौरी -गणेश , कार्तिकेय के साथ
शिवलिंग तथा नंदी भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दशहरा के दिन संपन्न हुई।
आचार्य लोकनाथ त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया।
यजमान राधेश्याम व वसंता देवी रही ने मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर अपने को धन्य हो गए।
भव्य कलश यात्रा निकाली गई
इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ थाना परिसर से मूर्तियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मूर्तियों को पचरुखिया हनुमान मंदिर,भिटौली दुर्गा मंदिर
कामता चौक दुर्गा मंदिर, धर्मपुर दुर्गा मंदिर का परिक्रमा कराया गया।
प्राण प्रतिष्ठा किया गया
आस्था का प्रतीक मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है।
उस समय एक नए अंदाज में स्थापित मूर्ति दिखने लगती है।
कथावाचकों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा करने वाला यजमान अपने परिवार की तरह प्रतिदिन पूजा अर्चना के बाद भोग राज के लिए तैयार रहता है
दोस्तों बात कुछ यूं है की जनपद महराजगंज के भटौली थाने पर
एक सुंदर भगवान का घर तैयार किया गया जहां मूर्ति स्थापित कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।
पुलिस स्टेशन भटौली थाना पर आपसी सामंजस और सद्विचार को उजागर करने के लिए
कार्यक्रम करने का विधान होता है जानकारों की माने तो अगर न्याय को देने के लिए
मंदिर के बगल में चाहे न्याय देना हो चाहे सच्ची बात कहना हो व्यक्ति कुछ समय के लिए समझ रहा है
और उसकी जवान सच्चाई की तरफ जाने को मजबूर हो जाती है।
शायद यही कारण होगा कि आस्था की गंगा में लोग डुबकी लगाने के लिए लोग तैयार हुए
और आखिरकार मंदिर का निर्माण हुआ फिर प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई
कलश में जल भैंसा नहर पुल मेंभर थाना स्थित मंदिर परिसर पहुंचा गया।
इसको भी देखें
शोभायात्रा में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी
चौकी इंचार्ज भिटौली चंद्रपाल यादव, चौकी इंचार्ज सिसवा मुंशी अखिलेश यादव
उपनिरीक्षक अजय मिश्रा,ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपू तिवारी,
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला मंत्री सुशील शुक्ल, चंदन मद्धेशिया,पंकज कुमार,आचार्य पवन दुबे,
आशीष तिवारी, सुनील ओझा, गिरीश उपाध्याय,ग्राम प्रधान धर्मपुर सुग्रीव जायसवाल,
ग्राम प्रधान किशुनपुर अशोक जायसवाल,पूर्व प्रधान राजेंद्र जायसवाल, रामगोपाल जायसवाल,
उमाकांत चौधरी, पूनम देवी,मनू,हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव,सोनू यादव
रवि प्रताप सिंह,विद्यासागर आदि लोग मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
